फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sipping tea has also become expensive, a glass will cost Rs 15.

Champawat News: चाय की चुस्की लेना भी हुआ महंगा, 15 रुपये गिलास मिलेगी

Mon, 04 May 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sipping tea has also become expensive, a glass will cost Rs 15.
पिथौरागढ़। काॅमर्शियल गैस महंगी होने से चाय से लेकर छोले-भटूरे, समोसे आदि खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। कारोबारियों को मजबूरन इन सामग्री के दाम बढ़ाने पड़े हैं। अब लोगों को चाय की चुस्की लेने के लिए 10 की जगह 15 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं छोला-भटूरा 80 से बढ़कर 100 रुपये प्लेट पर पहुंच गया है। चाय और अन्य खाद्य सामग्री महंगी होने से लोग भी होटलों-ढाबों में जाने से परहेज कर रहे हैं जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

993 रुपये की बढ़ोतरी के साथ व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 3200 रुपये पहुंचते ही अधिकांश कारोबारियों ने ढाबों-होटलों पर चाय, समोसा और फास्ट फूड की कीमतें बढ़ा दी हैं। इन खाद्य पदार्थों की कीमतें पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक बढ़ गई हैं। सिल्थाम तिराहे पर होटल संचालित करने वाले रमेश पुनेड़ा ने बताया कि सोमवार से चाय अब 15 रुपये गिलास करनी पड़ी है। इसी तरह छोला-समोसा की जो प्लेट 50 रुपये की थी अब 60 रुपये हो गई है। वहीं 60 रुपये में मिलने वाली टिक्की-छोला की प्लेट अब 80 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

नगर के बैंक रोड क्षेत्र में रावत होटल के संचालक अजय रावत ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी होने से इसका असर खाद्य पदार्थों के दाम पर पड़ रहा है। यदि खाद्य पदार्थों की कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ेगा। होटल संचालक नवीन चंद्र नगरकोटी ने कहा कि कॉमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से हमें भी खाने की कीमत बढ़ानी पड़ी है। ऐसा करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मिठाई के दाम भी बढ़ेंगे
मिठाई कारोबारियों ने कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से मिठाई की कीमत बढ़ाने की बात कही है। मिठाई विक्रेता पवन महरा ने कहा कि कॉमर्शियल सिंलिंडर की कीमत बढ़ा कर कारोबारियों के साथ आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला गया है। मिठाई तैयार करने में लागत अधिक आने से इसके दाम बढ़ाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed