{"_id":"5e4d715f8ebc3ecf2749b5f1","slug":"silence-postal-parcel-piled-up-in-champawat-post-office-champawat-news-hld3742967153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत डाकघर में सन्नाटा, डाक-पार्सल का ढेर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत डाकघर में सन्नाटा, डाक-पार्सल का ढेर लगा
विज्ञापन
इंटरनेट में गड़बड़ी से चंपावत डाकघर में डंप डाक।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत डाकघर में सन्नाटा, डाक-पार्सल का ढेर लगा
लेन देन ठप, औसतन रोजाना 25 लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। चंपावत के जीपीओ (मुख्य डाकघर) में शुक्रवार से लगातार सन्नाटा है। इंटरनेट की खराबी के चलते यहां लेन देन समेत अधिकांश कामकाज ठप है। इससे न केवल लोग परेशान हो रहे हैं, बल्कि डाकघर का हर रोज का औसतन करीब 25 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। डाकघर में डाक, पार्सल और अन्य सामग्री का ढेर लगा हुआ है।
इंटरनेट की खराबी के चलते चंपावत डाकघर में शुक्रवार से कामकाज ठप है। डाकघर में आवर्ती जमाखाता, सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी, किसान बचत पत्र सहित कई जमा योजनाएं हैं। लेकिन इनमें न धन जमा हो पा रहा है और नहीं रकम निकल पा रही है। रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट भी ऑनलाइन रिसीव नहीं होने से वितरित नहीं हो पा रही है और नहीं यहां से बाहर जा पा रही है। कुल मिलाकर रोजाना औसतन 25 लाख रुपये के कारोबार पर असर पड़ रहा है।
गंगा खाती, राजेंद्र गहतोड़ी सहित कई लोगों का कहना है कि इंटरनेट की दिक्कत से दूरदराज के लोगों को परेशानी हो रही है। दूरदराज के काफी लोग हर रोज नेट ठीक होने की आस में आ रहे हैं। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मुख्य डाकघर से जुड़ी 21 अन्य ग्रामीण शाखा शाखाओं में भी काम प्रभावित हो रहा है। डाकघर के पोस्टमास्टर ईश्वरी दत्त जोशी का कहना है कि बीएसएनएल की टीम ने चंपावत के मुख्य डाकघर के मॉडम को भी चेक किया, मगर खामी नहीं खोजी जा सकी है। इंटरनेट से संबंधित परेशानी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
फोटो 19 सीपीटी 07पी व 08पी