फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Siberian birds began gathering on Barrage

बैराज पर साइबेरियन पक्षियों का जमावड़ा शुरू

Sat, 14 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Sat, 14 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

शारदा बैराज के पास इन दिनों साइबेरियन पक्षियों का डेरा जमना शुरू हो गया है। गर्मी शुरू होने के बाद अप्रैल से पक्षियों की वतन वापसी होगी। फिलहाल अभी दो दर्जन जोड़े पक्षी यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन


भूरे और सफेद रंगों वाले साइबेरियन क्रेन (जलमुर्गी) इन दिनों बैराज के अपस्ट्रीम में देखे जा रहे हैं। करीब 13 हजार किमी आकाशीय दूरी से साइबेरियन पक्षी अपने जोड़ों के साथ झुंड में यहां पहुंचते हैं। अब तक पक्षियों के दो दर्जन जोड़े यहां पहुंच चुके हैं। दिसंबर तक इनकी संख्या में खासा इजाफा होगा। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि यह पक्षी शारदा में मछलियां, कीड़े, शैवाल (काई) खाने आते हैं।
विज्ञापन


शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बलबीर सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष साइबेरियन पक्षी कुछ देरी से आ रहे हैं। पिछले वर्ष तक ये पक्षी अक्तूबर में यहां पहुंच जाते थे। उन्होंने बताया कि पूर्वी साइबेरिया से मौसम के अनुरूप मार्ग में रुकते हुए ये पक्षी डेढ़ से दो माह में यहां पहुंचते हैं। पूर्वी तराई वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी सुरेश चंद्र मैंदोला ने बताया कि पक्षियों का यहां देरी से आने का कारण ग्लोबल वार्मिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed