फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shop of Crackers in Lohaghat

एक से चार नवंबर तक नेहरू पार्क में लगेगी पटाखा बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shop of Crackers in Lohaghat
लोहाघाट में पटाखा व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते एसडीएम। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली पर्व को देखते हुए एसडीएम केएन गोस्वामी ने शुक्रवार को तहसील में व्यापारियों, नगर पंचायत, दमकल विभाग की बैठक ली। इसमें केवल चार दिनों के लिए पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम केएन गोस्वामी ने पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी सभी नियमों की जानकारी दी। इनका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। आग की घटनाओं से निपटने, शांति सुरक्षा के लिए पुलिस और दमकल विभाग को निर्देशित किया। नगर पंचायत को भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि नेहरू पार्क में एक से चार नवंबर तक पटाखा बाजार लगेगा।
विज्ञापन

दुकानें सुबह छह से 10 बजे रात तक खुलेंगी। इसके लिए इच्छुक व्यापारियों को लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे। आग से निपटने के लिए दमकल वाहन पटाखा बाजार में मौजूद रहेगा। पटाखा बाजार के बाहर अन्य दुकानों में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए बाजारों में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बैठक में तहसीलदार विजय गोस्वामी, एलएम तिवारी, एसओ जसवीर सिंह चौहान, एफएसओ श्याम बहादुर थापा, ईओ कमल कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, एलएम खोलिया आदि रहे।
पीएनबी चौराहे से खन्ना चौराहे तक लगेगा दीपावली बाजार
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और सीओ अविनाश वर्मा ने दीपावली की व्यवस्थाओं के लिए शुक्रवार को अधिकारियों, व्यापारियों की बैठक ली। इसमें सुरक्षा, पटाखा बाजार, फल-सब्जी बाजार समेत शहर की आंतरिक सड़कों पर यातायात व्यवस्था तय की गई।
बताया कि पटाखों की दुकानें टनकपुर में गांधी मैदान और बनबसा के पूर्णागिरि इंटर कॉलेज परिसर में लगेंगी। सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग को पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए। फल और सब्जी बाजार यथास्थान पर लगेगा। पहले मुख्य बाजार की सड़क के बीच में लगने वाले फड़-ठेलों को इस बार पंजाब नेशनल बैंक से खन्ना चौराहे तक लगाने का निर्णय लिया गया है।
खन्ना चौराहे से पानी की पुरानी टंकी होकर तुलसीराम चौराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। बाजार में दो दिन तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऊर्जा निगम को दीपावली पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीओ विद्युत सुएब रजा, ईओ राहुल कुमार सिंह, बनबसा ईओ प्रियंका रैक्वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, बनबसा व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, एफएसओ वंशनारायण यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed