{"_id":"62cb1461410afd7d2d37b564","slug":"shiwarchan-in-dipteshwar-champawat-news-hld468649614","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में सावन में होगा शिर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में सावन में होगा शिर्वाचन
विज्ञापन
जौलाड़ी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। उत्तर वाहिनी गंडक नदी के संगम पर स्थित डिप्टेश्वर मंदिर कालसर्प की पूजा के लिए मशहूर डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में सावन में शिवार्चन के साथ ही भंडारा होगा। इस आयोजन के लिए मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें एडवोकेट शंकर पांडेय अध्यक्ष कैलाश पांडेय, मदन खाती उपाध्यक्ष, शंकर खाती, वजीर खाती सचिव, मोहन खाती कोषाध्यक्ष, एडवोकेट गौरव पांडेय विधि सलाहकार, कौस्तुभ पांडेय, मोहन पांडेय, देव सिंह खाती, हरीश तिवारी, प्रकाश तिवारी, संजय जोशी, प्रहलाद खाती कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। कमेटी का पंजीकरण जल्द कराया जाएगा।
तल्ली मादली में हुई बैठक में तय हुआ कि सावन के दूसरे रविवार 24 जुलाई को वैदिक विधिविधान से शिवार्चन और भंडारा होगा। बैठक में पिछले आय व्यय पर चर्चा कर नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।
भव्यता के साथ होगा वायुरथ महोत्सव
लोहाघाट (चंपावत)। रक्षाबंधन के दिन 12 अगस्त को पांच गांव सुंई, बीस गांव बिशुंग के प्रसिद्ध वायुरथ महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को हुई बैठक में लोहाघाट सुई में आठ अगस्त से शुरू हो पांच दिनी वायुरथ मेले के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
महोत्सव के मुख्य संरक्षक सचिन जोशी ने बताया कि इसके लिए वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी से वार्ता की गई है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता में महासचिव भुवन चौबे ने संचालन किया। महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों, गुप्त प्योला, कलश यात्रा, जन जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, वायुरथ यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में कैलाश पांडेय, कैप्टन कालू सिंह करायत, गौरव पांडेय, सुनील चौबे, हयात सिंह महरा, प्रकाश खर्कवाल, मदन पुजारी, प्रेम चौबे, पप्पू ओली, कैलाश चौबे, डॉ. महेश ढेक आदि ने सुझाव दिए।
अद्भुत है शिव महिमा : पंडित पांडेय
पाटी (चंपावत)। जोलाड़ी के भूमिया मंदिर में शिव पुराण के पांचवें दिन शिवमहापुराण कथा सुनने के लिए कई श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथावाचक पंडित जगदीश चंद्र पांडेय ने कहा कि शिव कथा से आध्यात्मिक उत्थान होता है। यह जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा सुनने के लिए पाटी, बिसारी, मूलाकोट, देवीधुरा, धूनाघाट, खेतीखान आदि जगहों से लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन में अंकित बिष्ट, प्रदीप मेहता, राहुल मेहता, बहादुर मेहता, नीरज मेहता, राकेश मेहता, आनंद मेहता, संदीप मेहता, सागर मेहता, अंकुर बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।