फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda taxing colony declared red alert

शारदा चुंगी कालोनी में रेड अलर्ट घोषित

Fri, 26 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 26 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे से लगातार बारिश से शारदा उफान पर है। शुक्रवार सुबह नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था, जिस पर प्रशासन ने शारदा चुंगी कालोनी क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित कर खतरे की जद में आई दुकानों और कई परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने शारदा तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए करीब पचास से सौ वारयक्रेट्सों का इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शारदा का जल स्तर बढ़ते ही आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क हो गई थी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल और तहसीलदार हरी राम आर्य के नेतृत्व में आपदा टीमें शारदा तटबंध से लगे क्षेत्र में निगरानी करने लगे। शारदा चुंगी क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि नदी तट पर खतरे की जद में आई घाट की सभी दुकानों को हटाया गया है। इसके अलावा कई परिवारों को भी पंचमुखी धर्मशाला और राधेहरि राजकीय इंटर कालेज में शरण दी गई है। दोपहर बाद यहां पहुंचे डीएम चौधरी ने भी अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा हनुमानगढ़ी में निर्मित स्परनुमा बंधे की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए पीचिंग कार्य दोबारा कराने के निर्देश दिए। साथ ही एनएसपीसी द्वारा नदी के बीच में निर्मित किए गए अस्थायी आरबीएम तटबंध को तुरंत ध्वस्त कराने और तटबंध मरम्मत कार्य में प्रयुक्त पत्थरों की रायल्टी की जांच करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। टनकपुर-बनबसा में तीन आपदा प्रबंधन टीमें गठित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed