फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda Ghat will be developed on the lines of Haridwar and Rishikesh

Champawat News: हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर संवरेगा शारदा घाट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sharda Ghat will be developed on the lines of Haridwar and Rishikesh
टनकपुर का शारदा घाट। (फाइल फोटो) संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर का शारदा घाट अब हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर संवारा जाएगा। सीएम की घोषणा में शामिल शारदा घाट के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव अब शारदा कॉरिडोर के मास्टर प्लान का हिस्सा बन गया है। योजना धरातल पर उतरने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 की आपदा ने शारदा घाट को बुरी तरह प्रभावित किया था। इसके बाद कुछ सुधार कार्य जरूर हुए लेकिन घाट अपने पुराने स्वरूप में नहीं लौट पाया। वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री ने इसे नमामि गंगे योजना के तहत विकसित करने की घोषणा की थी। अब इसे कॉरिडोर मास्टर प्लान से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण से टनकपुर धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा। हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह यहां भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--



शारदा घाट पर ये सुधार होंगे

200 मीटर लंबा घाट, मंदिर और हरि पाठशाला, आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था, पांच चेंजिंग रूम, व्यू प्वाइंट, फैब्रिकेटेड 20 दुकानें, जल पुलिस की चौकी आदि।



कोट
सीएम घोषणा में शामिल शारदा घाट के विकास का प्रस्ताव अब शारदा कॉरिडोर के मास्टर प्लान में समाहित हो गया है। मास्टर प्लान में शारदा घाट के साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्य होंगे। इससे पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। - केदार सिंह बृजवाल, नोडल अधिकारी, सीएम कैंप कार्यालय, टनकपुर


घाट सौंदर्यीकरण की अनुमानित लागत करीब 37 करोड़ रुपये है। वर्तमान में कंसल्टेंट कंपनी डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। - आरके यादव, एसडीओ, सिंचाई विभाग
मां पूर्णागिरि धाम में धार्मिक पर्यटन के विकास को मिलेगी गति

टनकपुर (चंपावत)। प्रदेश सरकार मां पूर्णागिरि धाम में धार्मिक पर्यटन के विकास को और गति देगी। सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों को चंपावत जिले में धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य विकास कार्य को लेकर आश्वस्त किया।

रविवार की देर शाम सीएम धामी से आवास पर चंपावत जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इसमें चंपावत ब्लॉक के ज्येष्ठ उप ब्लाॅक प्रमुख और मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि सीएम ने मां पूर्णागिरि धाम में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और अन्य समस्याओं के निदान के लिए आश्वासन दिया। बताया कि सीएम से मिलने वालों में चंपावत ब्लाॅक प्रमुख अंचला बोरा, कनिष्ठ उप ब्लाॅक प्रमुख मनोज जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत समेत जिले के अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed