फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda Ghat recommended to check the damaged protection wall

शारदा घाट की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की जांच की सिफारिश

Thu, 09 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 09 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेला मद से निमर्ति शारदा स्नानघाट की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने के मामले को नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सुरक्षा दीवार के निर्माण की गुणवत्ता की अपने स्तर से जांच कराने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


 वर्ष 2013 में आई आपदा से क्षतिग्रस्त शारदा स्नानघाट में शासन से मिले  पूर्णागिरि मेला अनुदान मद से नगर पालिका द्वारा इस वर्ष 2.30 लाख रुपये की लागत से तैराक पुलिस चौकी, यात्री विश्राम टीन शेड, सुरक्षा दीवार और फर्श का निर्माण कराया गया था, जो गत दिवस शारदा के उफान से ध्वस्त हो गया है। करीब 60 फीट लंबी सुरक्षा दीवार पहली बरसात से उफनाई शारदा के कटाव की भेंट चढ़ गई है। इस आशय की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मौके का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी को जांच के लिए पत्र भेजा है। पत्र में पालिकाध्यक्ष ने शारदा के उफान से घाट में हुई क्षति का जिक्र करते हुए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि घाट के फर्श के नीचे गहरा कटाव होने से फर्श भी हवा में झूल रहा है और हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में राज्य सरकार से मिले धन से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की निविदाएं स्टीमेट रेट से 30 से 38 प्रतिशत नीचे आवंटित हुई हैं। इन कार्यों की गुणवत्ता की भी डीएम से जांच कराने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed