{"_id":"5766c3414f1c1bbd4f11bd0f","slug":"sharda-canal-was-closed-for-four-hours-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे बंद रही शारदा नहर की जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे बंद रही शारदा नहर की जलापूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
चार घंटे बंद रही शारदा नहर की जलापूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
शारदा में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से करीब चार घंटे के लिए एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी, जिसके चलते टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड बिजली घरों में उत्पादन भी प्रभावित रहा। देर शाम पावर चैनल और शारदा नहर में पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पहाड़ पर हुई वर्षा के कारण शारदा में गंदला पानी आने से एनएचपीसी प्रशासन ने अपरान्ह 2 बजे टनकपुर बैराज से पावर चैनल की पानी सप्लाई बंद कर दी, जिसके बाद यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स ने भी शारदा नहर की जलापूर्ति बंद कर दी। बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का पीपीएम (पार्ट पर मिनट) 13 हजार था जिस कारण बैराज से नहर की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
देर शाम नदी के पानी का पीपीएम कम होने के बाद 6 बजे पावर चैनल और नहर में पानी सप्लाई कर दिया गया। शारद हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि नदी के पानी में 10 हजार पीपीएम से अधिक होने पर नहर में पानी सप्लाई बंद करनी पड़ती है। अधिक पीपीएम की वजह से नहर में सिल्ट जमाव और पावर हाउस की मशीनें खराब होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन