{"_id":"a3d412ef9522fea36d433e81c4d6ff93","slug":"sharada-seven-hundred-meter-long-pier-built-in-tanakpur-bath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में बनेगा सात सौ मीटर लंबा शारदा स्नानघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में बनेगा सात सौ मीटर लंबा शारदा स्नानघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सिंचाई, लघु सिंचाई और जलागम विभाग के सचिव आनंद वर्धन ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा के तहत सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सचिव ने कहा कि टनकपुर में 700 मीटर लंबा शारदा स्नानघाट और हुड्डी नदी से कटाव रोकने के लिए आनंदपुर से जगबुड़ा पुल तक करीब तीन किमी लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
लोनिवि विश्राम गृह में विधायक हेमेश खर्कवाल की मौजूदगी में सचिव आनंद वर्धन ने अधिकारियों की बैठक में कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी। पत्रकारों से वार्ता में सचिव ने कहा कि टनकपुर में 7.30 करोड़ रुपये की लागत से शारदा तट पर सीढ़ीनुमा ऐसा स्नानघाट बनाया जाएगा जो कटाव रोकने के साथ ही श्रद्धालुओं को स्नान की सुविधा भी देगा। इसकी डीपीआर मंजूर कर विभाग ने बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। उन्होंने बताया कि बनबसा क्षेत्र में हुड्डी नदी से आबादी की ओर हो रहा कटाव रोकने के लिए 4.70 करोड़ की लागत से सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में डीएम दीपेंद्र चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी एसएस पांगती, निदेशक जलागम एसपी दंतोला, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएस खान, लघु सिंचाई के ईई केएस कन्याल, परियोजना निदेशक जलागम हल्द्वानी पीके सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
यहीं के विकास में खर्च होगा ज्वाइंट खाते में जमा धन
बीते तेरह साल से उत्तराखंड की जमी से शारदा हैडवर्क्स को होने वाली आय यूपी और उत्तराखंड सिंचाई विभाग के ज्वाइंट खाते में जमा हो रही है, लेकिन सचिव सिंचाई विभाग आनंद वर्धन को इस बात का पता यहां आने पर ही लगा। इस अकाउंट में जमा 4.50 करोड़ रुपये के बारे में पूछे जाने पर सचिव ने कहा कि यूपी सिंचाई विभाग से वार्ता कर इस राशि को बनबसा क्षेत्र के विकास कार्यों में लगाने का प्रयास किया जाएगा।