{"_id":"67a8e95117623d9c6604f9ed","slug":"seven-two-wheelers-found-carrying-passengers-nepal-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-119672-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सात दोपहिया वाहन नेपाल रूट पर सवारी ढोते मिले, किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सात दोपहिया वाहन नेपाल रूट पर सवारी ढोते मिले, किया सीज
Sun, 09 Feb 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा पर अवैध रुप से निजी बाइकों से सवारी ढोने को संभागीय परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। एआरटीओ ने बैराज मार्ग से होकर नेपाल के ब्रह्मदेव को जाने वाले रास्ते पर सवारी ढो रहे सात निजी दोपहिया वाहनों को पकड़ा। सभी बाइकों को सीज कर एआरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया है।
टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को एआररटीओ सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ नेपाल जाने वाले रास्ते पर तीन बाइक, चार स्कूटी को पकड़कर सीज कर दिया। बताया कि बाइकों से सवारी ढोने के लिए पीली प्लेट और परमिट लेना आवश्यक है। बनबसा में करीब 10 बाइकों को परमिट दिया जा चुका है। अभियान निरंतर जारी रहेगा। टीम में एआरटीओ के साथ टीएसआई और कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।