फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seven day sewing and embroidery training started in Tamli

Champawat News: तामली में सात दिनी सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शुरू

Tue, 16 Sep 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 16 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Seven day sewing and embroidery training started in Tamli
चंपावत। पंचम वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार के दिशा-निर्देश पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण विद्या सोसायटी संस्थान के सहयोग से सीमावर्ती गांव तामली के रामलीला मैदान में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचम वाहिनी उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी. पाटिल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से चयनित जीवंत गांव पोलप में ग्रामीण महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के कौशल में प्रशिक्षित कर उनकी प्रतिभा को विकसित करने के साथ स्वरोजगार के अवसर सृजन करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में पोलप और तामली की 21 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान उप कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदांतम मधुमिता ने चिकित्सा शिविर लगाकर 40 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा बांटी। इसके अलावा एसओ कैलाश चंद्र जोशी ने ग्रामीणों को नशामुक्त भारत अभियान सहित कानून की जानकारी दी। वहां सहायक कमांडेंट केएच मेघा चंद्रा सिंह, कमलेश कुमार, दीपक कुमार टम्टा, निर्मला आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed