फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Send a doctor in three days of accommodation Istimet

तीन दिन में भेजें डॉक्टर आवास का इस्टीमेट : नयाल

Tue, 15 Sep 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 15 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की धीमी गति पर कमिश्नर एएस नयाल ने अफसरों की क्लास ली। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने डॉक्टरों के आवास निर्माण के लिए रिवाइज्ड इस्टीमेट तीन दिन में शासन को भेजने की हिदायत दी। वक्त पर काम नहीं करने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश दिए। 2005 से पहले की योजनाओं के तहत संचालित कार्यों को अब तक पूरा नहीं करने की जांच पंतनगर यूनिट से कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने आईटीआई भवनों, नवोदय विद्यालय भवन, स्टेडियम निर्माण, मां पूर्णागिरि तहसील आवास आदि निर्माण कार्यों में हो रही देरी और कई बार संशोधित इस्टीमेट शासन को भेजने के चलते उत्तरप्रदेश निर्माण निगम को फटकार लगाई। लोहाघाट पॉलीटेक्निक में छात्रावास, कोषागार आवास और पाटी तहसील आवास निर्माण में तेजी लाने, पुलिस आवास, टनकपुर आवासीय भवनों को पूरा करने के लिए शेष राशि की डिमांड शासन को भेजने की हिदायत दी। लोनिवि, एडीबी और पीएमजीएसवाई के निर्माणाधीन मोटर मार्गों की गति बढ़ाने, चार वाटरशेड के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अब तक खर्च हुई रकम का ब्यौरा पेश करने के निर्देश दिए। सीएम द्वारा संचालित मेरा पेड़, मेरा धन योजना के तहत पौधरोपण की रकम किसानों को बांटने और जरूरत पड़ने पर शासन से मांग करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, सीडीओ श्याम सुंदर पांगती, डीएफओ एके गुप्ता, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, जेएस राठोर, डीडीओ वीके उपाध्याय, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या राजेंद्र तिवारी, डीएसटीओ एलएम जोशी, सीएमओ विनोद टोलिया, सीवीओ पीएस भंडारी, डीएचओ एचसी तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे को गठित होगी समिति
चंपावत मुख्यालय में रिंग रोड निर्माण में मुआवजे संबंधित विवाद को जल्द सुलझाने को कहा गया। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में भूमि से जुड़े विवादों के निस्तारण के साथ जल्द से जल्द मुआवजा बांटने को कहा गया।


स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण
चंपावत जिले ने मंगलवार को 18 साल पूरे कर लिए हैं। जिले की स्थापना दिवस पर मंडलायुक्त एएस नयाल ने कलक्ट्रेट परिसर पर एरोकेरिया प्रजाति का पौधा रोपा।

एक अफसर ऐसा, जिसे बैठक से कोई मतलब नहीं
मंडलायुक्त की बैठक में एक अफसर ऐसा भी था, जिसे बैठक से कोई मतलब नहीं था। यहां तक कि यह अफसर अपने मोबाइल पर कैंडी क्रश भी खेलता रहा। इस अफसर के खिलाफ पूर्व में भी एक मसले पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन ऊंचे रसूख वाला यह अधिकारी अब भी इन सबसे बेपरवाह है। अलबत्ता डीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed