{"_id":"623774d2cb83fa07db205d67","slug":"sena-medal-for-rahul-renswal-champawat-news-hld456895616","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद राहुल रैंसवाल को मिला मरोणपरांत सेना मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के शहीद राहुल रैंसवाल (बाए से दूसरे) पत्नी, माता-पिता और भाई-भाभी के साथ।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। पुलवामा जिला दक्षिणी कश्मीर के पंपोर में दो साल पहले शहीद हुए राहुल रैंसवाल को मरणोपरांत सेना मेडल दिया गया है। राष्ट्रीय राइफल्स की 50वीं बटालियन की ओर से उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में 15 मार्च को हुए कार्यक्रम में अदम्य बहादुरी दिखा शहीद हुए राहुल के पिता अर्द्ध सुरक्षा बल के पूर्व जवान वीरेंद्र सिंह रैंसवाल और मां हरू देवी ने यह मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शहीद के माता-पिता को यह मेडल प्रदान किया। द्विवेदी ने कहा कि राहुल ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का प्रदर्शन किया। पंपोर में 21 जनवरी 2020 को आतंकियों से लड़ते हुए राहुल शहीद हुए थे।
विज्ञापन
आतंकियों से लोहा लेने के साथ ही एसपीओ को भी बचाया
चंपावत। सेना मेडल देते वक्त सेना की ओर से बताया गया कि घेराबंदी और तलाशी अभियान दल में शामिल राहुल रैंसवाल ने आतंकवादी को गोली मारकर नीचे गिराया। भीषण गोलीबारी के दौरान सिपाही राहुल के साथ विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी फंस गया था। राहुल ने गोली लगने से घायल विशेष पुलिस अधिकारी को सुरक्षित निकाला। इसी बीच आतंकियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक गोली राहुल के सीने में लगी और वे शहीद हो गए लेकिन सर्वोच्च बलिदान से पहले राहुल ने आतंकियों पर पलटवार किया। इसी अदम्य साहस के लिए राहुल को मरणोपरांत सेना मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।