फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   selection of Swati Joshi

Champawat News: ढुंगा जोशी गांव की स्वाति बनी केंद्रीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी

Thu, 20 Apr 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 20 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
selection of Swati Joshi
बाराकोट के ढुंगा जोशी गांव की मूल निवासी स्वाति जोशी।
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी (एफएसएसएआई) पद पर भर्ती के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में विकासखंड बाराकोट के ढुंगा जोशी गांव की मूल निवासी स्वाति जोशी ने दूसरा स्थान पाया है। इसके बाद स्वाति केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) के पद पर तैनात हुईं हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग से भी व्याख्याता तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए स्वाति का चयन हुआ है लेकिन स्वाति ने सीएफएसओ के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। स्वाति के पिता डॉ. नवीन जोशी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता और माता बीना जोशी जीजीआईसी चंपावत में प्रवक्ता हैं। स्वाति की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट में हुई। इसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक के साथ एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे पहले स्वाति पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी भी कर रहीं थीं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छात्रवृत्ति से उन्होंने एमएससी और पीएचडी की डिग्री हासिल की। स्वाति ने माता-पिता और गुरुजनों को सफलता का श्रेय दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed