{"_id":"26c19ef96b319fa9b62b7c63c6087d35","slug":"selection-of-players-for-the-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों का विभिन्न एथलेटिक्स खेलों में ट्रायल्स लेकर चयन किया गया है।
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी की देखरेख में स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के बालक वर्ग में चंपावत के रवीद्र कुमार, अभिषेक सिंह के अलावा टनकपुर के एजाज अहमद, पारस कश्यप, सचिन बोहरा, अरुण राना, प्रशांत जोशी, पीयूष वर्मा, सचिन सिंह महर का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में चंपावत की दिशा गोस्वामी, पूजा गोस्वामी, लोहाघाट की कमला घटवाल, टनकपुर की आस्कान, रुचि बोहरा, भगवती, चंद्रकला हिमानी बोहरा, शांति आर्या का चयन हुआ है।
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पाटनी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 सितंबर से देहरादून के महाराणा स्पोर्ट्स कालेज के होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए 11 सितंबर को देहरादून रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ी 27 सितंबर से हिमाचल के हमीरपुर में होने वाली नार्थजोन चैंपियनशिप के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन