फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Selection For NDA 2023

Champawat News: देशीफार्म के प्रणव का एनडीए में चयन

Thu, 20 Apr 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 20 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Selection For NDA 2023
देशीफार्म बनबसा के प्रणव का एनडीए में चयन। संवाद
बनबसा (चंपावत)। देशीफार्म निवासी पूर्व सैनिक हवलदार दिनेश कापड़ी एवं गृहिणी माता दीपा कापड़ी के पुत्र प्रणव कापड़ी का नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में चयन हो गया है।
विज्ञापन

प्रणव की आरंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल कोटा एवं लखनऊ से हुई। उन्होंने कक्षा छह से 12वीं तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में पढ़ाई की। उनके दादा स्व. गंगा दत्त कापड़ी सेना में हवलदार थे। उन्हाेंने वर्ष 1962 में चीन समेत 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में प्रतिभाग किया था। उनके दादा एवं पिता दोनों कुमाऊं रेजिमेंट की नौवीं बटालियन में कार्यरत रहे।
विज्ञापन

चंदनी निवासी नाना केदार दत्त भट्ट भी आईटीबीपी में निरीक्षक थे। गौरव सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक कर्नल बीडी जोशी, अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, हवलदार भूपाल भट्ट, बीबी पांडेय, डीडी कापड़ी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए में चयनित होने पर बांटी मिठाई

पिथौरागढ़। एनडीए में चार छात्रों के चयनित होने पर पहली मंजिल संस्थान में मिठाई बांटी गई। पहली मंजिल संस्थान के राकेश धामी ने बताया कि संस्थान के छात्र पाताल भुवनेश्वर निवासी प्रणव रावल, खुनीगांव के विवेक जोशी, पांखू बेड़ीनाग के जय कार्की, खतीगांव के सचिन उपरारी का एनडीए में चयन हुआ है। इस मौके पर संस्थान के राकेश धामी, चंचल बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed