फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seeking cancellation of the forest reserve recruitment process

वन आरक्षी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग

Wed, 04 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 04 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

चंपावत जिले में वन विभाग में वन आरक्षियों की भर्ती को लेकर युवाओं और सत्तारूढ़ दल के जिम्मेदार लोगों में रोष है। कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरीकों से भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई, उससे अभ्यर्थियों में पहले से ही आशंकाएं बनी थी। भर्ती के प्रति आम लोगों के अविश्वास को देखते हुए व्यापक जनहित में इसे रद्द किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन


उधर, पाटी में युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निर्मला बिष्ट को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू से ही विवादास्पद और संदेह के वातावरण में संपन्न की जा रही है। अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन विभिन्न स्थानों में चिपकाए गए पर्चों में उत्तीर्ण होने वाले उन लोगों के नाम प्रकाशित किए गए हैं, जिन्होंने डीएफओ को लाखों रुपये देने की बात कही गई है। युवाओं ने धमकी दी कि डीएफओ को हटाने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया को रद्द नहीं किया गया तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अमित सिंह, सुरेश सिंह, चंचल सिंह, संजय सिंह, प्रवीण सिंह, राहुल, विवेक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


वन आरक्षी परीक्षा की चयन समिति से प्रशासन का कोई सीधा संबंध नहीं है। परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर प्रशासन के पास कोई शिकायत अब तक नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। -दीपेंद्र कुमार चौधरी, डीएम, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed