फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Secretary Anu heard mass problem in Gyankedha

अनु सचिव ने ज्ञानखेड़ा में सुनी जनसमस्या

Fri, 30 Oct 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन की ग्राम्य विकास अनु सचिव प्रीति तिवारी ने ज्ञानखेड़ा गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस बीच जनता दरबार लगाकर विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।

विज्ञापन


 ग्रामीणों ने टीजी थ्री नलकूप से बिछाई गई सिंचाई पाइप लाइन में अनियमितता का मामला प्रमुखता से उठाया। झूलते बिजली के तारों की समस्या से निजात के लिए नए पोल लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


भ्रमण के बाद अनु सचिव ने पंचायत भवन में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। जिसमें अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इस बीच कुछ समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उरेडा विभाग की ओर से ग्राम सभा में सौर ऊर्जा लालटेन न बांटने की शिकायत करते हुए ग्राम सभा में सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी मांग की।


वहां खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शिल्पी पंत, ब्लॉक प्रतिनिधि नरेश सकारी, तहसीलदार ख्याली राम, ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) किशोर सिंह रावत, ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) प्रेम चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम सेठी, उपप्रधान ईश्वरी दत्त, वार्ड सदस्य राजेंद्र अधिकारी, लक्ष्मण भंडारी, दिनेश भट्ट, सूरज नाथ, गोपाल दत्त आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed