उत्तराखंड : छह दिन में दूसरी बार बंद हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, लगातार गिर रहा मलबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग छह दिन में दूसरी बार बंद हो गया है। बृहस्पतिवार को एनएच में धौन-स्वांला के बीच मलबा आने से आवाजाही फिर से बंद हो गई है। रास्ते में करीब 27 वाहन फंसे हैं।
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सामान्य आवाजाही नहीं हो रही है, लेकिन सब्जी व खाद्य सामग्री सहित आपातकालीन सेवाओं के वाहन आ-जा रहे हैं। बताया कि पत्थर गिरने से रोड खोलने में दिक्कत आ रही है।
एनएच में धौन-स्वांला के बीच सात अप्रैल की रात को बंद मार्ग 11 अप्रैल को खुला था। अब बृहस्पतिवार को मलबा आने से यह रोड फिर बंद हो गई है।
मलबा हटाने को जेसीबी व अन्य उपकरण भेजे गए
इसके चलते ढेरों वाहन रास्ते में फंसे हैं। एनएच खंड की ओर से मलबा हटाने को जेसीबी व अन्य उपकरण भेजे गए हैं, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रूक-रूक कर मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग सुचारू नहीं हो सका है।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि मार्ग को खोलने के लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है, लेकिन पहाड़ी की ओर से निरंतर पत्थर गिरने से काम में अड़चन आ रही है। पत्थर गिरना रूकने पर तीन घंटे में रोड खुल जाएगी।