फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Second installment of one thousand rupees released from CM Relief Fund

सीएम राहत कोष से एक हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Second installment of one thousand rupees released from CM Relief Fund
चंपावत। जिले में कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार हुए होम स्टे संचालकों और पर्यटन कारोबार से जुड़े टैक्सी चालकों के लिए अच्छी खबर है। उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। लॉकडाउन से पूर्व पंजीकृत होम स्टे और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत निर्मित होटलों में कार्यरत कर्मचारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। संबंधित लाभार्थियों को एक हजार रुपये की राहत राशि पूर्व में बैंक खातों के माध्यम से दी जा चुकी है। यहीं नहीं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत होटल और वाहन मद में ब्याज की तीन तीन माह की धनराशि भी लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान होम स्टे और पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल व्यवसायियों की आमदनी प्रभावित हुई थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये की राहत देने का एलान किया था। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि जिले में लॉकडाउन से पूर्व तक 33 होम स्टे और होटल पंजीकृत थे, जिनके कर्मचारियों के लिए राहत राशि की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के 395 पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा लाभ
चंपावत। कोरोना महामारी के कारण जिले के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में भी व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहा। इसलिए पूर्णागिरि धाम में पंजीकृत 395 व्यापारियों के साथ ही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना से वाहन ऋण लेने वाले वाहन चालकों के खातों में भी दो हजार रुपये की धनराशि डीबीटीएल माध्यम से भेजी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed