फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seased Gun

तेंदुए की खालों सहित पकड़े गए पूर्व फौजी की बंदूक जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seased Gun
तेंदुए की तीन खालों के साथ पकड़े गए आरोपी के पिता की बंदूक जफ्त करते वन कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तीन खालों के साथ दबोचे गए आरोपी पूर्व फौजी और उसके पिता की बंदूक जब्त कर ली है। विभाग की ओर से दोनों बंदूकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसओजी और वन विभाग की टीम ने 26 फरवरी की रात बाराकोट छतरी चौराहे पर पट्यूड़ा निवासी राजेंद्र नाथ गोस्वामी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से बरामद बिना नंबर की स्कूटी समेत तेंदुए की तीन खालें जब्त की थीं। एसडीओ एमएस सेमियां मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीओ के नेतृत्व में वनकर्मियों ने पट्यूड़ा और बाराकोट स्थित राजेंद्र के घर आकर पूछताछ की। इस दौरान टीम ने पट्यूड़ा स्थित घर आरोपी राजेंद्र के पिता भैरव नाथ की दोनाली भरवा बंदूक जब्त की ली। साथ ही बाराकोट स्थित मकान से आरोपी की सिंगल बैरल बंदूक कब्जे में ले ली। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि आरोपी के पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। इसलिए पिता-पुत्र दोनों की बंदूकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की जा रही है। इस दौरान बिसराड़ी के ग्राम प्रधान निर्मल नाथ, सरपंच अनिल जोशी, जंगलात के अनुभाग अधिकारी उत्तम नाथ गोस्वामी, वन बीट अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र राय, दीवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूकों पर परफ्यूम छिड़क दिया था
लोहाघाट (चंपावत)। रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि आरोपी पूर्व फौजी और उसका पिता इतना शातिर है कि उन्होंने अपनी बंदूकों पर परफ्यूम छिड़क दिया था। रेंजर का कहना है कि बंदूक चलने के बाद उसमें निकलने वाली दुर्गंध को छिपाने के लिए ऐसा किया गया था। आरोपियों के शातिराना अंदाज को देखते हुए आशंका जताई गई कि वह लंबे समय से वन्यजीव अंग तस्करी में लिप्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed