{"_id":"cf7e9a13be89d781722d5ebc56c0171e","slug":"science-festival-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में रविवार से दो दिनी विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य हरिप्रसाद ने किया।
विज्ञापन
ठा. एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कालेज में आयोजित महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने समावेशी विकास के लिए विज्ञान और गणित में छह उप विषयों, स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, उद्योग, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए गणित, विज्ञान मेला एवं समाज पर तैयार किए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में नौ विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अंबा दत्त पंत ने किया। आयोजन में शिक्षक रूप सिंह राजपूत, पीपी त्रिपाठी, एसएस राणा, एलडी तिवारी, एसएन यादव, एलपी गंगवार, जगमोहन जोशी, रेखा रानी, रामा कठायत, रेेखा जोशी, मनोज कुमार, पवन कुमार, विद्या दुर्गापाल, नीलम वन, पुष्पा जायसवाल, रविंद्र सिंह, गंगा रौतेला, नरेंद्र बिष्ट आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन