तेज हुई है प्राकृतिक संसाधनों की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री डा.अनिल जोशी के नेतृत्व में निकली ‘गांव बचाओ’ यात्रा का शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जीआईसी चौक से मुख्य बाजार तक नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला गया। इसके बाद मोटर स्टेशन पर जनसभा हुई, जिसमें अनिल जोशी ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी उत्तराखंड की दशा और दिशा में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया है। इसके विपरीत राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की लूट तेज हो गई है। दूरस्थ गांवों में शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों की स्थिति बदहाल है, लेकिन किसी भी सरकार की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज सीमा क्षेत्र के गांव खाली होते जा रहे हैं, जो देश के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से शुरू हुई ‘गांव बचाओ’ यात्रा का समापन 15 अक्तूबर को देहरादून में रैली के साथ किया जाएगा। देहरादून में ही रैली के बाद आंदोलन की भावी रूपरेखा तय की जाएगी। इस मौके पर अभियान दल में शामिल मुन्ना राणा, द्वारिका सेमवाल, शालिनी नेगी, पिंकी चौहान, राधा पंवार, जेपी मैठानी, डा.हिमानी पुरोहित, पीसी जोशी, सत्येंद्र पंवार, सुनील चमोली, मयंक ध्यानी, रमेश यादव के अलावा पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, शंकर पांडेय, मदन सिंह महर, डा.डीडी जोशी, प्रो.बीडी सुतेड़ी, घनश्याम पांडेय, जया बिष्ट, नरेश जोशी, डा.रवीश जोशी आदि थे। जिला मुख्यालय में जनसभा के बाद यात्रा बनलेख, स्वांला, अमोड़ी, चल्थी, सूखीढांग होते हुए टनकपुर के लिए प्रस्थान कर गई।
टनकपुर पहुंची ‘गांव बचाओ’ यात्रा दल का पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा दल में द्वारिका प्रसाद सेमवान, मुन्ना सिंह राणा, जपी मैठाणी, डा.हिमानी पुरोहित, सत्येंद्र पंवार, पीसी जोशी, राधा पंवार, शालिनी नेगी, पिंकी चौहान, सुनील चमोली, मनमोहन नेगी और रमेश यादव शामिल थे। तुलसीराम चौराहे में आयोजित सभा में पद्मश्री डा. अनिल जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने जैसे राज्य की कल्पना की थी वह अलग राज्य बनने के पंद्रह साल भी पूरी नहीं हो सकी है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दीपक पाठक, ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, अमजद हुसैन, सतीश पांडेय आदि थे।