{"_id":"641f39a7ae450789a10fb30e","slug":"saras-livelihood-fair-theft-thug-tanakpur-news-c-8-1-93190-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरस मेले में दो स्टालों से खरीदारी के बहाने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरस मेले में दो स्टालों से खरीदारी के बहाने चोरी
Sat, 25 Mar 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले की चकाचौंध के बीच शुक्रवार रात मेले में पहुंचे रामपुर के ठगों ने दो स्टालों में खरीदारी के बहाने सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से रात में ही ठग दंपती को पकड़ लिया। बाद में सामान की कीमत चुकता करने और माफी मांगने पर आरोपियों को छोड़ दिया गया।
नगर के रावत फार्म में दस दिनी सरस आजीविका मेला चल रहा है। मेले में लगे स्टालों से लोग स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खरीदारी के साथ ही शाम को कुमाऊंनी कलाकारों की स्टार नाइट का आनंद उठा रहे हैं। शुक्रवार को भी लोग स्टार नाइट में जमे थे। आरोप है कि इसी दौरान मेले में पहुंचा ठग गिरोह खरीदारी के बहाने दो स्टालों से हजारों का सामान ले उड़ा।
बताया गया कि रात के समय पांच-छह लोग मेले में पहुंचे। उन्होंने चमोली जिले के दशोली विकासखंड के स्वयं सहायता समूह मां नंदा ग्राम संगठन ब्यारा, चमोली जिले के ही जय भूमियाल स्वयं सहायता समूह ग्राम लाता, जोशीमठ के स्टाल से खरीदारी के लिए सामान छांटा और मौका देखकर एक-एक कर सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों स्टालों से ठग करीब साढ़े पांच हजार रुपये कीमत का सामान लेकर भागे थे। स्टाल संचालक शशिकला, रीता रावत ने मेले में मौजूद सीडीओ आरएस रावत को घटना की सूचना दी। घटना का पता चलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात ठगों को दबोच लिया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठगी के साक्ष्य न होने से उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।