फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Saras Livelihood Fair Star Night Cultural Program

सरस मेला : पांडवाज ग्रुप के बैंड ने मचाया धमाल

Sat, 25 Mar 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saras Livelihood Fair Star Night Cultural Program
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले की स्टार नाइट में कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति से समा बांधा। हल्द्वानी के आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने फूलों की होली और मयूर नृत्य पेश कर दर्शकों की वाह-वाही लूटी। पांडवास बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। वयोवृद्ध लोकगायक नैन नाथ रावल, चंद्र प्रकाश, मनोज आर्या, बेबी प्रियंका ने शानदार प्रस्तुति दी। लोकगायक नैन नाथ रावल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने अल्मोड़ा बाजार कमला, दारमा घाटा शौका बसे, मधुली हिट हिट, पारा भीड़ा बुरुसी सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। चंद्र प्रकाश ने में कछु कमला, पहाड़ो ठंडो पानी जैसे गीतों से समा बांधा। मनोज आर्य ने इत्ति टनकपुर, तू नेह जाली मेता गीत पेश किए। गायिका बेबी प्रियंका ने मोहना मोहना, मनलगी गयो जैसे कई गीतों से मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


देहरादून से आए पांडवाज ग्रुप ने गजीना तवे देखी, फुलारी जैसे गीतों से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। संचालन में हेमंत बिष्ट, नरेश राय, भैरव दत्त राय और राकेश खनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत हुए कार्यक्रम
टनकपुर। मेले में एक भारत-श्रेष्ठ के तहत शिक्षा विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिला शिक्षा अधिकारी एके गुसाई ने बताया कि एक भारत-श्रेष्ण भारत कार्यक्रम 2015 में शुरू हुआ जो भारत के पहले गृह मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरित होकर राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से शुरू हुआ। इसका उद्देश्य देश के राज्यों को संस्कृति, परंपरा, भाषा आदि से एक-दूसरे से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने उत्तराखंड और कर्नाटक राज्य को भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान के लिए चयनित किया है। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed