{"_id":"64417bdc000f619a370c3326","slug":"sale-of-liqueur-in-champawat-champawat-news-c-8-1-117771-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 20 दिनों में 13 लाख रुपये की राजस्व क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 20 दिनों में 13 लाख रुपये की राजस्व क्षति
Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की विदेशी शराब की दुकान का आवंटन न हो पाने के कारण इसे दैनिक आधार पर 25 प्रतिशत कम राजस्व पर दिया जा रहा है। इस कारण जिले में चालू वित्तीय वर्ष के पहले माह अप्रैल में आबकारी राजस्व को तेरह लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय ने बताया कि जिले की शराब की 15 दुकानों में से 14 दुकानों की लॉटरी हो चुकी है। इन दुकानों से वर्ष 2023-24 के लिए करीब पचपन करोड़ रुपये का राजस्व मिल चुका है। वैसे आबकारी से इस साल चौंसठ करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का लक्ष्य है लेकिन चंपावत की दुकान आवंटित न होने के कारण रोज 65,548 रुपये का नुकसान हो रहा है। रोजाना 2,62,000 रुपये के राजस्व के सापेक्ष 75 प्रतिशत यानी 1,96,000 रुपया ही मिल रहा है। इस आधार पर अप्रैल के पहले 20 दिनों में 13,10,000 रुपये की राजस्व क्षति हो चुकी है। चंपावत की दुकान के आवंटन के लिए पहले आओ पहले पाओ नीति के आधार पर भी प्रयास किया गया। इसके बावजूद यह दुकान आवंटित नहीं सकी है। इसके लिए विभागीय अधिकारी शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।