फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sacrifice will not be offered in the famous Sheeladevi temple of Ladhiya

लधिया के प्रसिद्ध शीलादेवी मंदिर में नहीं चढे़गी बलि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice will not be offered in the famous Sheeladevi temple of Ladhiya
शीलादेवी मंदिर के पुजारी राजेंद्र कोटिया। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। लधिया घाटी के प्रसिद्ध शीलादेवी मंदिर में अब किसी तरह का बलिदान नहीं होगा। अब तक यहां लोग मन्नत पूरा होने पर बकरे की बलि चढ़ाते थे। बलि नहीं चढ़ाने का फैसला शुक्रवार को मंदिर कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष जगत सिंह बगौटी की अध्यक्षता और लक्ष्मण सिंह भंडारी के संचालन में हुई बैठक में किसी भी तरह की बलि चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। बलिदान के पूर्ण बंदी को लेकर 15 फरवरी 2021 को फिर बैठक होगी। बता दें कि लधिया घाटी का पुरातन शीलादेवी मंदिर की मछियाड़, चौड़ापिता, कुल्यालगांव, रीठा साहिब, साल, मेलाचौक आदि गांवों में जबर्दस्त मान्यता है। साथ ही अगले एक साल के लिए मौजूदा पुजारी राजेंद्र कोटिया को ही मंदिर में पूजा का दायित्व सौंपा गया है। बैठक मे मंदिर कमेटी के लिए दीवान बड़ेला को अध्यक्ष, पुष्कर सिंह कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह भंडारी उपाध्यक्ष और दीपक जोशी, नरेश जोशी, पंकज जोशी, रमेश बड़ेला, उत्तम सिंह भंडारी, देव सिंह, दीवान राम, लक्ष्मण राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

Sacrifice will not be offered in the famous Sheeladevi temple of Ladhiya
लधिया घाटी का प्रसिद्ध शीलादेवी मंदिर। - फोटो : AMAR UJALA
लधिया घाटी का प्रसिद्ध शीलादेवी मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed