फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   sab fagua mili deve ashish

Champawat News: सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीरों लाख बरीस..

Thu, 09 Mar 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 09 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
sab fagua mili deve ashish
चंपावत में होली खेलते डीएम। संवाद
चंपावत। जिले भर में रंगों का पर्व होली परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। घर-घर पहुंची होल्यारों की टीमों ने अंतिम दिन सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीरों लाख बरीस..आदि होली का गायन किया। चाराल क्षेत्र के मादली, त्यारकूड़ा, छतार, पुनेठी, ढकना, चक्कू, सैदोला, देवलनाद, सेलाखोला, बाजरीकोट, खर्ककार्की, सिमल्टा, चौकी, भरछाना, राजपुरा, चौड़ा, मुडियानी, फुलारागांव आदि क्षेत्रों में सुबह से होल्यारों की टोलियां घरों से निकल पड़ी। महिलाओं और बच्चों ने भी रंग के साथ जमकर होली मनाई। इस दौरान पूल्ड आवास में जिलाधिकारी आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, चंचल सिंह, नवीन देउपा, इंद्रेश लोहनी, त्रिलोक सिंह, रितिक भंडारी, सभासद कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे। मादली होली समिति की ओर से होली के दौरान अनुशासन के साथ होली गायन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। छतार में शहीद शिरोमणी चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में भी होली का आयोजन किया गया। यहां शाम के समय महिलाओं की ओर से वेदांती होलियों का गायन किया गया।
विज्ञापन

फोटो 09 सीपीटी 04 पी, 05 पी, 08 पी, 13 पी।


हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है...
लोहाघाट(चंपावत)। पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में होली का पर्व (छलड़ी) बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान महिला, पुरूषों की ओर से जमकर होली खेली गई। होली के रंगों में सराबोर होल्यारों ने घर घर जाकर लोगों को होली की बधाईयां दी गई। होल्यारों ने सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीरों लाख बरीस और हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है आदि आशीष के साथ लोगों को बधाई दी। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि होली पर्व शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। होली के दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटनाएं सामने नहीं आई।
विज्ञापन



बिशुंग के होल्यारों ने आईटीबीपी में जमाया होली का रंग
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बिशुंग के होल्यारों ने वाहिनी परिसर में जाकर हिमवीरों के साथ होली खेली। ग्रामीणों के बीच होली मनाकर हिमवीरों को घर से दूर होने का अहसास नहीं हुआ। वाहिनी के कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने सभी होल्यारों और हिमवीरों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर वाहिनी के हिमवीरों के परिवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed