फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rural flare-up by lifting soil of the village

गांव किनारे की मिट्टी उठाने से ग्रामीण भड़के

Wed, 17 May 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट Updated Wed, 17 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rural flare-up by lifting soil of the village
बनखेत- मंथला की निर्माणाधीन सड़क - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भजनुपर में बंद हो रहे मानव रहित फाटक से होने वाली असुविधा के बचने के लिए रेलवे गांव किनारे सड़क का निर्माण करा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में गांव किनारे की मिट्टी का उठान करने से ग्रामीण भड़क गए। उनका कहना है कि सड़क और रेलवे ट्रैक के बीच बरसात में जलभराव होगा, जो पटरियों और सड़क के लिए नुकसानदायक होने के साथ ही संक्रमण का भी खतरा पैदा करेगा। ग्रामीणों के विरोध के चलते ठेकेदार ने काम बंद कर दिया गया।

बनबसा में मीटर गेज (बड़ी लाइन) निर्माण होने से भजनपुर स्थित मानव रहित फाटक हो बंद किया जा रहा है। इस कारण बनखेत, मंथला के ग्रामीणों की सुविधा के लिए भजनपुर से फागपुर तक गांव किनारे रेलवे द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। करीब 80 लाख की लागत से बन रहे करीब सवा किमी लंबे मार्ग के लिए ठेकेदार द्वारा गांव के किनारे से ही मिट्टी और आरबीएम उठाकर सड़क पर भरान किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और रेलवे ट्रैक के बीच में गहरा नाला बनने से बरसात में उसमें हमेशा जल भराव रहेगा जो राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही संक्रमण का खतरा भी पैदा करेगा। ग्रामीणों ने सड़क पर बिना रोलर और वाइब्रेटर सड़क निर्माण किए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन


वहीं, रेलवे के सहायक मंडलीय इंजीनियर राजवीर सिंह ने बताया कि ठेकेदार को रेलवे भूमि से मिट्टी उठान के निर्देश हैं। सड़क मानकों के तहत बनेगी। विरोध करने वालों में ग्रामप्रधान सुनील शाही, राजू नाथ, महेश चंद, दानी चंद, भुवन भंडारी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed