फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rural development certificate

Champawat News: ग्राम्य विकास विभाग ने 24 बीपीएल प्रमाणपत्र जारी किए

Sun, 26 Mar 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
rural development certificate
चंपावत के पाटी में लगे बहुउद्देशीय शिविर में स्टालों का निरीक्षण करते एसडीएम अनिल चन्याल।
चंपावत। राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड पाटी में बहुउद्देश्यीय और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर जनता को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया।
विज्ञापन



सीडीओ आरएस रावत ने स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई, अन्नप्राशन, महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। इससे पूर्व स्थानीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने नौ दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जबकि ग्राम्य विकास विभाग ने 24 बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए। डेयरी विभाग ने 26, पशुपालन विभाग ने 10 व्यक्तियों को पशु औषधि वितरित की।
विज्ञापन


उद्यान विभाग ने 16 व्यक्तियों को सब्जी बीज, कृषि यंत्र, कीटनाशक रसायन विक्रय किए गए। समाज कल्याण विभाग ने 10 वृद्धावस्था, दो दिव्यांग, दो विधवा, दो परित्यक्ता के प्रमाण पत्र बनाए, कृषि विभाग ने 16 किसान सम्मान निधि प्रपत्र संशोधित किए गए। जल संस्थान की ओर से 10 उपभोक्ताओं के बिल जमा किए गए। शिविर के दौरान एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, बीडीओ एस सी लोहानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed