{"_id":"690249afdcf01f94990b87c9","slug":"run-for-unity-marathon-in-tanakpur-tomorrow-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-131216-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में रन फॉर यूनिटी मैराथन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में रन फॉर यूनिटी मैराथन कल
Wed, 29 Oct 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा मंडल और युवा मोर्चा की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 31 अक्तूबर को छह किमी रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर और भाजपा कार्यकर्ता मुकेश जोशी ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अक्तूबर शाम चार बजे तक स्टेडियम में होंगे। 31 अक्तूबर की सुबह प्रतिभागी सुबह सात बजे स्टेडियम में एकत्र होंगे। बालिका वर्ग की मैराथन सुबह 7:15 बजे और बालक वर्ग की सुबह आठ बजे से होगी। प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन