{"_id":"636547fa2ca2860b3474168c","slug":"ruckus-during-the-tender-process-kicked-and-punched-in-two-groups-champawat-news-hld4809186110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि में टेंडर प्रक्रिया के दौरान बवाल, दो गुटों में चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि में टेंडर प्रक्रिया के दौरान बवाल, दो गुटों में चले लात घूंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया के दौरान बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। विवाद बढ़ता देख लोनिवि की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंच गई। जैसे तैसे मामले को शांत किया गया। एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर जान से मारने की धमकी सहित कई आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
बृहस्पतिवार को लोनिवि कार्यालय में दैवीय आपदा से संबंधित निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान अपंजीकृत ठेकेदारों के पहुंचने पर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान जमकर लात घूंसे भी चले। लोनिवि कर्मियों और पुलिस के हस्तक्षेप से जैसे तैसे मामला शांत हुआ। विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी है लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस ने इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
टेंडर प्रक्रिया के दौरान केवल पंजीकृत ठेकेदारों को मिले अनुमति
लोहाघाट (चंपावत)। पंजीकृत ठेकेदारों ने विभागों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बिना ठेकेदारी पंजीकरण के लोगों के पहुंचने पर गहरी नाराजगी जताई है। ठेकेदारों का कहना है कि ठेकेदारी का पंजीकरण न होने के बावजूद लोग टेंडर प्रक्रिया के दौरान विभागों में पहुंच रहे हैं जिनकी ओर से टेंडर प्रक्रिया में व्यवधान पैदा किया जाता है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया के दौरान पंजीकृत ठेकेदारों को ही आने की अनुमति देने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
लोनिवि परिसर में टेंडर के दौरान हुए विवाद का टेंडर प्रक्रिया में कोई व्यवधान नहीं पड़ा। टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।
- बीसी भंडारी, ईई. लोनिवि लोहाघाट।
घटना के संबंध में कैलाश सिंह अधिकारी की ओर से दो लोगों पर उसके साथ मारपीट करने, उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विपिन पंत, सीओ, चंपावत।