{"_id":"67114777fa23e61eec00e8b3","slug":"roadways-system-not-back-on-track-champawat-news-c-229-1-shld1026-114525-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रोडवेज की व्यवस्था नहीं लौटी पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रोडवेज की व्यवस्था नहीं लौटी पटरी पर
Thu, 17 Oct 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट /चंपावत। ऑलवेदर सड़क पर डेंजर जोन में बड़े और छोटे वाहनों के लिए समय एक होने के बाद भी रोडवेज डिपो की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोहाघाट रोडवेज डिपो 10 बसों का संचालन कर रहा है। इसमें चार बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है। जबकि दो-दो बसों का संचालन देहरादून और बरेली, एक-एक बस का गुरुग्राम, हल्द्वानी के लिए किया जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। बसों में सफर करने वाले यात्री 15 बसों का संचालन नहीं होने से परेशान हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर समय से पहुंचना पड़ रहा है। उनकी चिंता भीड़ अधिक होने पर सीट नहीं मिलने की है। लोहाघाट रोडवेज डिपो की एसएसआई दीपा वर्मा ने बताया कि वर्तमान में 10 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अन्य बसों का संचालन भी जल्द शुरू किया जाएगा।