फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways station of Tanakpur will not shift in the workshop

कार्यशाला में शिफ्ट नहीं होगा टनकपुर का रोडवेज स्टेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways station of Tanakpur will not shift in the workshop
टनकपुर की रोडवेज कार्यशाला। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। छह दशक पहले टनकपुर में बना रोडवेज स्टेशन फिलहाल शिफ्ट नहीं होगा। इस स्टेशन को दूसरी जगह बदलकर आधुनिक बस स्टेशन का रूप देने की घोषणा पर पानी फिर गया है। वहीं टनकपुर कार्यशाला में उत्तराखंड की केंद्रीय कार्यशाला बनाने की संभावना को भी झटका लगा है।
विज्ञापन

टनकपुर का रोडवेज स्टेशन उत्तर प्रदेश के दौर में कुमाऊं के सबसे बड़े स्टेशनों में गिना जा था। इसके चलते तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 23 अक्तूबर 2019 को स्टेशन को डेढ़ किमी दूर रोडवेज कार्यशाला परिसर में शिफ्ट कर आधुनिक बस स्टेशन में बदलने का एलान किया था, लेकिन अब डीएम विनीत तोमर ने बताया कि तकनीकी कारणों से शासन स्तर से इस घोषणा को 18 जून को विलोपित किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की केंद्रीय कार्यशाला को टनकपुर में बनाने का सपना भी अधूरा रह गया है। इसी तरह अब रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर टनकपुर में केंद्रीय कार्यशाला को भी झटका लगा है। इस घोषणा को भी विलोपित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूनाभट्टा में जल्द बनेगा बनबसा का बस स्टेशन
चंपावत। जिले में रोडवेज का एक और बस स्टेशन अस्तित्व में जल्द आएगा। इसके लिए बनबसा के चूनाभट्टा में जगह की तलाश पूरी हो चुकी है। जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में जल्द अस्तित्व में आ सकता है। इसके लिए स्थल चयन और अन्य जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा ने बताया कि वन और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त मुआयना कर बस स्टेशन बनबसा के लिए चूनाभट्टा का चयन किया गया है। निगम मुख्यालय के अनुमोदन के बाद स्टेशन का काम शुरू हो जाएगा।
मौजूदा जरूरत के लिए नाकाफी है स्टेशन
चंपावत। वर्ष 1960 में बना टनकपुर का रोडवेज स्टेशन मौजूदा दौर के लिए नाकाफी है। इस स्टेशन में 20 से भी कम बस खड़े होने की जगह है। आबादी और बस बेड़ा बढ़ने से धीरे-धीरे ये स्टेशन जरूरत को पूरा करने में नाकाम रहा है। इस वक्त यहां बस बेड़ा 125 से अधिक होने से ये स्टेशन छोटा पड़ रहा है।
टिनशेड में संचालित रोडवेज बस स्टेशन सुधारा जाएगा
लोहाघाट (चंपावत)। टिनशेड में संचालित लोहाघाट के रोडवेज स्टेशन की दशा जल्द सुधरने की उम्मीद है। करीब 267.50 लाख रुपये की लागत से रोडवेज कार्यालय और अतिथि गृह के निर्माण का आगणन बना कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बस स्टेशन की स्थापना के करीब 41 वर्ष से रोडवेज बस स्टेशन टिनशेड में संचालित हो रहा है। गर्मी और बरसात में कर्मचारियों को टिन शेड में बैठकर कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन में 201 लाख रुपये की लागत से परिवहन निगम के कार्यालय का निर्माण होगा। इसके भूतल में एक हॉल, ई-टिकट कक्ष, सीनियर स्टेशन प्रभारी कक्ष, दो स्टोर कक्ष, चार शौचालयों का निर्माण होगा, जबकि पहली मंजिल में एक स्टोर, संचालन कक्ष, विश्राम कक्ष बनाया जाएगा, जबकि लोहाघाट के छमनियाचौड़ स्थित डिपो परिसर में 66.50 लाख रुपये लागत से परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक का कार्यालय और अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत डिपो परिसर में भूतल में एजीएम कक्ष, दो कार्यालय कक्ष, तीन शौचालय बनेंगे जबकि पहले तल में एक हॉल और दो कक्षों का निर्माण किया जाएगा। आरडब्लूडी के दोनों प्रस्तावों को परिमंडल कार्यालय ने स्वीकृति दे दी है। इसके बाद प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है।

लोहाघाट में करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रोडवेज और महाप्रबंधक कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। दोनों कार्यालयों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - प्रमोद वर्मा, अपर सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed