फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways started Haldwani-Dehradun bus service after nine months

रोडवेज ने नौ महीने बाद हल्द्वानी-देहरादून बस सेवा चलाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways started Haldwani-Dehradun bus service after nine months
लोहाघाट बस स्टेशन से देहरादून, दिल्ली को जाने के लिए तैयार बसें। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के चलते करीब नौ महीने बाद लोहाघाट डिपो ने लोहाघाट से वाया देवीधुरा, हल्द्वानी होते हुए देहरादून के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। बस सेवा दुबारा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज के कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद सवारियां न मिलने के कारण लोहाघाट, देवीधुरा, हल्द्वानी, देहरादून बस सेवा को स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि करीब नौ महीने बाद इस रूट पर दुबारा बस का संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन 10 यात्री लोहाघाट से देहरादून के लिए रवाना हुए। इंचार्ज विनोद ने बताया कि वर्तमान में डिपो से 12 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली के लिए चार, देहरादून तीन, गुरुग्राम , बरेली, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल के लिए एक एक बस संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बस में बिठाने से पूर्व बस को सैनिटाइज किया जा रहा है, बगैर मास्क यात्रियों को बस में नहीं बैठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी भी क्षमता से आधी सवारियां ही मिल पा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed