{"_id":"61c37e3498480d1f863e82bc","slug":"roadways-staff-union-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4485045172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस सूत्री मांगों की अनदेखी पर भड़के रोडवेज कर्मचारी, आरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस सूत्री मांगों की अनदेखी पर भड़के रोडवेज कर्मचारी, आरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन
टनकपुर में मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के पास प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
Link Copied
टनकपुर (चंपावत)। दस सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न किए जाने और संगठन की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में टनकपुर के अलावा लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो से पहुंचे संगठन से जुड़े कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यशाला में एकत्र हुए। यहां से वे नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और वहां मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में अध्यक्ष मलिक ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न किया किसी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संयुक्त मंत्री इंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित होने तक उपनल की तरह मानदेय दिया जाए। कर्मचारी नेता बलदेव प्रसाद ने कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति आवासीय भत्ता देने की मांग उठाई। मोहन सिंह भंडारी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होते ही देयकों का भुगतान किया जाए। प्रदर्शन में वरिष्ठ कर्मचारी नेता भुवन चंद्र पांडेय, विनोद कुमार नौटियाल, संजय भट्ट, रेवाधर चौड़ाकोटी, किशोर सिंह नेगी, कैलाश मुरारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।