{"_id":"631b728a9a57d811412426fd","slug":"roadways-operated-seven-buses-for-agniveer-recruitment-champawat-news-hld475168665","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती के लिए रोडवेज ने चलाई सात बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती के लिए रोडवेज ने चलाई सात बसें
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रही अग्निवीर भर्ती में जाने के लिए लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन में बसों का इंतजार क
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती में जाने वाले युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। रोडवेज की ओर से युवाओं को पिथौरागढ़ भेजने के लिए लोहाघाट और चंपावत बस स्टेशनों से सात बसों की व्यवस्था की गई। अलबत्ता बसों की कमी के कारण कई रूटों पर बसों का संचालन बंद करना पड़ा।
पिथौरागढ़ जाने के लिए शुक्रवार को सुबह से ही युवाओं की भीड़ रोडवेज स्टेशन में पहुंचनी शुरू हो गई थी। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि लोहाघाट से तीन और चंपावत बस स्टेशन से चार बसों का संचालन किया गया है। बसें आते ही उसमें सीट पाने के लिए युवाओं में मारामारी मच रही थी। एजीएम का कहना है कि सेना भर्ती में जाने वाले युवाओं के लिए बसों की पूरी व्यवस्था की गई।
सात सेवाओं का संचालन रहा ठप
लोहाघाट (चंपावत)। भर्ती में जाने के लिए रोडवेज की ओर से बसों की व्यवस्था तो कर दी गई लेकिन मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले कई रूटों पर बसों का संचालन बंद करना पड़ा जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि वर्तमान में लोहाघाट डिपो में मात्र 32 बसें हैं। बसों को पिथौरागढ़ भेजने के चलते दिल्ली की दो, देहरादून दो, बरेली की दो और ऋषिकेश की एक बस सेवा का संचालन बंद करना पड़ा।