फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways buses run to border areas

रोडवेज बस सेवा शुरू करने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses run to border areas
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सीमांत पुल्ला और मडलक के ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सीमांत पुल्ला और मडलक क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोडवेज बस सेवा के संचालन को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन और अनलॉक में निजी टैक्सी चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि सीमांत क्षेत्र प्रतिदिन डेढ़ दो हजार लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोहाघाट आते हैं, जिन्हें मजबूरी में टैक्सी वाहनों का भारी भरकम किराया देकर आना पड़ता है। इन वाहनों का किराया इतना अधिक है कि आम आदमी इसे वहन नहीं कर सकता है। लोहाघाट से पुल्ला एवं मडलक-डुंगरालेटी-सुंगरखाल तक रोडवेज बसों का संचालन कर मनमाने किराए पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने मार्ग में चलने वाले टैक्सी वाहनों की समय समय पर चेकिंग किए जाने औरी प्रत्येक रूट के लिए किराया निर्धारित किए जाने आदि की मांगेें उठाई गई हैं। वहां मोहन सिंह, नारायण सिंह, मान सिंह, कुंवर सिंह, पुष्कर सिंह, हयात सिंह, गोविंद सिंह, पवन सिंह, निर्मल बोहरा, दीपक बिष्ट, हरीश सिंह, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed