फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus stopped after traveling 13 kilometers

Champawat News: 13 किलोमीटर सफर के बाद हॉफ गई रोडवेज बस

Sun, 16 Jun 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stopped after traveling 13 kilometers
चंपावत रोडवेज स्टेशन में खड़ी खराब लोहाघाट डिपो की बस। संवाद
चंपावत। रोडवेज डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। आए दिन बसें कुछ दूरी का सफर तय कर तकनीकी खराबी से रास्ते में बंद हो रही हैं। बरेली जा रही लोहाघाट डिपो की बस 13 किमी दूर जाकर खराब हो गई। इससे बस में बैठे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम लोहाघाट डिपो की बस यूके 07 पीए 2989 लोहाघाट से बरेली जा रही थी। बस चंपावत रोडवेज स्टेशन में पहुंची थी कि खराब हो गई। गनीमत रही कि बस रोडवेज स्टेशन पर खराब हुई। कहीं बस रास्ते में सुनसान जगह खराब होती तो यात्रियों को इस गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता। बस में सवार 40 यात्रियों को फिर दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। चालक नारायण धौनी ने बताया कि बस का सेल्फ फूंक जाने के कारण बस खराब हो गई थी। लोहाघाट डिपो की 32 बसों में से 22 बसें पहाड़ों में चलने के मानक पूरे कर चुकी हैं। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि शासन से नई बसें मिलने वाली हैं, इसके बाद पुरानी बसों को मैदानी क्षेत्रों में भेजा जाएगा। नई बसों का संचालन पहाड़ों में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed