{"_id":"21e238f75f128503a0e93dade8dc937e","slug":"roadways-bus-station-killing-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री की एकाएक मौत हो गई। यात्री की शिनाख्त इकबाल पुत्र अब्दुल मजीद वार्ड नंबर चार इस्लामनगर सितारगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने इस व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री स्टेशन पर पहले पेट के दर्द से कराह रहा था, किसी ने उसकी सुध नहीं ली, यहां तक कि पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता वहां से गुजर रहे थे, भीड़ को देखकर वह रुक गए। हालात जानकार उन्होंने पुलिस को सूचना दी, एसओ मनोज रतूड़ी तत्काल मौके में पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने मृतक की जेब की तलाशी लेने पर आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त की तथा परिजनों को फोन से सूचना दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के परिजनों की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
इकबाल के शव को ले गए परिजन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज स्टेशन में मृत पाए गए यात्री इकबाल का बेटा मो. जावेद, भाई इरशाद अहमद तथा अन्य परिजन देर शाम लोहाघाट पहुंच गए। उनका कहना था कि मृतक को पहले भी हार्ट अटैक हो चुका था। उनका स्वास्थ्य घर से रवाना होते समय भी ठीक नहीं था, लेकिन व्यापारियों से वसूली करके जल्द घर लौटने की बात कहकर निकले थे। एसओ मनोज रतूड़ी ने परिजनों के अनुरोध पर शव उन्हें बगैर पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया। साथ ही मृतक की जेब से निकले 24 हजार रुपये नगद तथा अन्य सामान भी उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन