फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roads leading to Nepal border became bad, public turned red

नेपाल सीमा को जाने वाली सड़कें बनी बदहाल, जनता हुई लाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roads leading to Nepal border became bad, public turned red
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक से लगी नेपाल सीमा को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों की बदहाली से लोगों में गुस्सा है। नाराज लोगों ने सड़क के डामरीकरण के लिए रविवार को प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। जल्द ही सड़कों की मरम्मत न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लॉक के किमतोली-खालगढ़-पुल्ला-चमदेवल और खालगढ़-दिगालीचौड़-रौसाल और बिल्दे-मडलक सड़क खस्ताहाल है। इन सड़कों के डामरीकरण की मांग को के लिए रविवार को चमदेवल में लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में बिल्दे, मडलक, चमदेवल, खालगढ़ आदि क्षेत्र के लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों का कहना था कि वर्षों पहले बनी ये सड़कें बुरी तरह खराब हैं। ग्रामीणों ने सड़क की दशा जल्द नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में खीमानंद जोशी, नाथ राम, नवीन वर्मा, कपिल जोशी, राकेश जोशी, नीलांबर जोशी, शेखर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed