{"_id":"5fc52ab08ebc3e9be55bc961","slug":"road-will-be-built-from-budakhet-to-amkadia-champawat-news-hld40574372","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड़ाखेत से अमकड़िया तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुड़ाखेत से अमकड़िया तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
बुड़ाखेत से अमकड़िया सड़क की कटिंग का फीता काटकर शुरुआत करते विधायक कैलाश गहतोड़ी के पीआरओ दीपक ?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सिप्टी घाटी की दो हजार से अधिक आबादी के लिए कार्तिक पूर्णिमा खुशखबरी लेेकर आई। सोमवार को घाटी के बुड़ाखेत से अमकड़िया सड़क की कटिंग शुरू हो गई। विधायक कैलाश गहतोड़ी के जन संपर्क अधिकारी दीपक मुरारी ने सड़क की कटिंग के काम का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। विधायक निधि से बन रही इस दो किलोमीटर सड़क के पूरा होनेे से पाली, घुरचुम सहित क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ होगा।
इस सड़क के बनने से घाटी के गांवों की राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे अमोड़ी क्षेत्र से भी फासला सिर्फ 19 किमी रह जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष महेश पंगरिया, श्याम सिंह महर, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे।
भूमिया मंदिर के सांस्कृतिक मंच का विधायक ने उद्घाटन किया
पाटी (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधायक निधि से बने अमौली ग्राम पंचायत के भूमिया मंदिर के सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने यहां जारी अखंड रामायण पाठ में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने मूलाकोट-अमौली सड़क को ठीक करने क साथ चौड़ाई बढ़ाने की मांग की। विधायक ने जल्द ही सड़क को ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, पटनगांव के केशर सिंह अधिकारी, श्याम सिंह ढेक, सुरेश भट्ट, दीपक भट्ट, पूरन भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद