फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road

चूका-रुपालीगाड़ सड़क निर्माण के टेंडर लगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
road
निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग। - फोटो : CHAMPAWAT
नेपाल से लगी सरहद की सुरक्षा के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग का काम अब जल्द ही शुरू हो सकेगा। इस मार्ग के दूसरे पैकेज चूका से रूपालीगाड़ तक के हिस्से का काम बीते 26 माह से बंद था। काम बंद होने के साथ रीटेंडर पर भी रोक लगी थी।
विज्ञापन

देहरादून की वाणिज्यिक अदालत से लगी रोक हटने के बाद अब टेंडर भी हो गया है। 30 अक्तूबर को देहरादून में चूका से रूपालीगाड़ तक के निर्माण कार्य का टेंडर लग गया। इसी के साथ अब यह काम फिर से शुरू होने की आस जाग गई है।
विज्ञापन

131 किलोमीटर लंबे टीजे मोटर मार्ग में टनकपुर से रूपालीगाड़ तक 55 किमी में बनाए गए दो पैकेज में काम चल रहा था। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र की स्थिति साफ न होने के चलते रूपालीगाड़ से जौलजीबी के बीच का काम अधर में लटका है लेकिन चूका से रूपालीगाड़ तक के 24.40 किमी के 123 करोड़ रुपये की लागत के दूसरे पैकेज का काम विवाद के चलते अगस्त 2017 से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूका से रूपालीगाड़ में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर ठेकेदार द्वारा हासिल करने के आरोप की शासन की जांच में पुष्टि हुई थी। इसके बाद आगे के काम और नए टेंडर कराए जाने पर रोक लगा दी गई थी। रोक हटाने के बाद निविदा के काम की अड़चन हट गई।
परियोजना क्रियान्वयन इकाई के टनकपुर के अधिशासी अभियंता राजेश पुनेठा ने बताया कि चूका से रूपालीगाड़ तक के कटिंग के बकाया काम की निविदा 30 अक्तूबर को हो गई है। अब निविदा का तकनीकी वेल्युशन किया जाएगा। इसके बाद अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर सड़क की कटिंग का काम शुरू किया जाएगा। रोक लगने से पूर्व तक इस मार्ग पर करीब 10 किमी की कटिंग हो चुकी थी।

टनकपुर से ठुलीगाड़ तक का काम पहले ही पूरा हो चुका है। जबकि ठुलीगाड़ से चूका (17.875 किमी) तक के पहले पैकेज का काम अगले साल के शुरू में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed