{"_id":"5ce82aaabdec2207194b0e73","slug":"road-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 किलोमीटर चलने के बाद ही खराब हो गई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 किलोमीटर चलने के बाद ही खराब हो गई रोडवेज बस
Fri, 24 May 2019 11:02 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 24 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज बस स्टेशन में खड़ी खराब बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों के लिए ये रोडवेज की बस से ज्यादा आफत की सवारी हो गई है। लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस शुक्रवार को सिर्फ 13 किलोमीटर दूर चंपावत स्टेशन में खराब हो गई। बस में आई तकनीकी खामी से 35 यात्री करीब डेढ़ घंटे तक परेशान रहे। बाद में लोहाघाट से भेजी गई बस में इन यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07पी/1972) शुक्रवार को लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही थी। 35 सवारियों वाली यह बस लोहाघाट से 13 किमी दूर चंपावत तक पहुंची ही थी कि बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक मदन कुंवर और परिचालक त्रिलोचन ने बताया कि इंजन गरम होने के अलावा स्टीयरिंग में खामी आ गई थी।
विज्ञापन
बस स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी चंपावत स्टेशन के प्रभारी और लोहाघाट डिपो को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद लोहाघाट से बस यहां पहुंची लेकिन इस दौरान यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। हरिद्वार के पंडित लक्ष्मी दत्त शास्त्री, हेमा देवी, मोहन सिंह मेहता, आनंद प्रसाद, जयपाल, नंदी वर्मा, बद्री दत्त आदि यात्रियों का कहना है कि बस में आई गड़बड़ी से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज को बस की फिटनेस के साथ ही अधिक से अधिक नई बसों को अपने बेड़े में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
रोडवेज बस की फिटनेस को वर्कशॉप में जांचा गया था। बस में क्या खामी आई, यह पता नहीं मगर इसका पता लगाकर जरूरी कार्यवाही की जाएगी। बस खराब होने की जानकारी लगने पर लोहाघाट से दूसरी बस भेज यात्रियों को राहत दी गई। केएस राणा, सहायक मंडलीय प्रबंधक, लोहाघाट।
अप्रैल 2019 से अब तक रोडवेज बस के बीच रास्ते खराब होने की घटनाएं:
6 अप्रैल: चंपावत के खटकना पुल के पास रोडवेज बस खराब होने से घंटों परेशान रहे 45 यात्री।
12 अप्रैल: चुनाव ड्यूटी से ठुलीगाड़ वापस जा रहे एसएसबी के 22 जवानों को लेकर जा रही रोडवेज की बस का गियर बॉक्स चंपावत पीजी कॉलेज के पास खराब हुआ।
15 अप्रैल: बनलेख के पास रोडवेज बस खराब होने से पांच घंटे परेशान रहे 43 यात्री।
17 अप्रैल: मुड़ियानी के पास कमानी टूटी, यात्रियों की हुई फजीहत।
29 अप्रैल: बेलखेत और अमोड़ी में रोडवेज बस खराब हुई।