फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road and bridge broken

फोर्ती गांव को जोड़ने वाली सड़क और पुलिया ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road and bridge broken
भारी बारिश के चलते लोहाघाट के फोर्ती गांव को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को देखते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के चलते फोर्ती गांव को जाने वाले कच्चे मार्ग में बनी पुलिया और सड़क ध्वस्त हो गया है। इससे कई वाहन गांव में फंस गए हैं। मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र यातायात के लिए सड़क को शीघ्र सुचारु करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विमला पुनेठा, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर बगौली, सुभाष पुनेठा, शेखर पुनेठा, कैलाश उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र बगौली, नवीन उपाध्याय आदि का कहना है कि भारी वर्षा के चलते बुधवार को फोर्ती-बनीगांव लिंक मार्ग में बनी कच्ची पुलिया सहित सड़क का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इससे अब गांव में दुपहिया और हल्के चौपहिया वाहन भी नहीं जा पा रहे हैं। वाहनों के न जाने के कारण ग्रामीणों को खाद्यान्न लाने के साथ बीमार, बुजुर्गों को लाने ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि सडक़ मार्ग क्षतिग्रस्त होने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed