फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   River rafting season starts in Sharda's Boom Ghat

शारदा के बूम घाट में रीवर राफ्टिंग सीजन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
River rafting season starts in Sharda's Boom Ghat
टनकपुर में शारदा की लहरों में रीवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। (फाइल फोटो) - फोटो : TANAKPUR
शारदा में रीवर राफ्टिंग का शीतकालीन सीजन शुरू हो गया है। रिवर राफ्टिंग का यह सीजन आगामी वर्षाकाल तक चलेगा। पर्यटन विभाग से अनुुमति मिलने के बाद बूम राफ्टिंग संस्था ने शुक्रवार से राफ्टिंग और कैंपिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शारदा में करीब आठ किलोमीटर की रिवर राफ्टिंग पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र है। अक्तूबर 2015 में सरकार ने यहां साहसिक पर्यटन के तहत रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी थी। तब से हर साल करीब तीन से साढ़े तीन हजार पर्यटक शारदा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं। बरसात के सीजन में 15 जून से राफ्टिंग बंद हो गई थी, जो 11 अक्तूबर से शुरू हुई है। बूम राफ्टिंग संस्था के संचालक राजू गड़कोटी के बताया कि शासन से परमिट मिलने के बाद पर्यटकों के लिए राफ्टिंग खोल दी गई है। शुक्रवार को लखनऊ से आए पांच पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए राफ्टिंग के साथ नाइट कैंपिंग की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

नवंबर से जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक
टनकपुर। शारदा में रिवर राफ्टिंग के साथ ही अगले माह से पर्यटक टनकपुर में जंगल सफारी का भी लुत्फ ले सकेंगे। टनकपुर छोर से नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य का गेट 15 नवंबर से खुल जाएगा। अभ्यारण के निदेशक डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत ने बताया कि अभ्यारण्य में जंगल सफारी खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed