{"_id":"c6cd8be6f04972cb145e3fe0cd569acb","slug":"rishi-panchami-festival-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्रतधारी नेपाली महिलाओं ने शारदा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्रतधारी नेपाली महिलाओं ने शारदा में लगाई डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश नेपाल में ऋषि पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों महिलाओं और युवतियों ने शुक्रवार को टनकपुर और बनबसा में शारदा में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि और पति के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
नेपाल में ऋषि पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। तीन दिन तक निर्जल व्रत धारण कर व्रतधारी महिलाएं और युवतियां ऋषिपंचमी के दिन शारदा में स्नान और पूजा-अर्चना से व्रत तोड़ती हैं। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, धनधान्य और वैभव की प्राप्ति की कामना की। मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 12 वर्षों तक लंबी तपस्या की थी।
विज्ञापन
इसी को अंगीकार कर महिलाएं ऋषि पंचमी पर उपवास रख कर अपने पति की दीर्घायु और वैभव की कामना करती हैं। नेपाल में कुंवारी कन्या योग्य वर पाने को ऋषि पंचमी का उपवास रखती हैं। बताया जाता है कि इस पूजा में 365 दीपों का प्रज्वलन, 365 दातून और 365 जौ तिल के दाने, शीशा, कंघा, टूल कपड़ा आदि पूजन सामग्री में अर्पित किया जाता है।
विज्ञापन