फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ride of happiness due to lack of tires

टायरों की कमी से खड़ी हुई खुशियों की सवारी

Sat, 25 Mar 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 25 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ride of happiness due to lack of tires
चंपावत जिला अस्पताल में टायरों के अभाव में खड़ी खुशियों की सवारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टायरों की कमी के चलते 104 नंबर से संचालित होने वाली खुशियों की सवारी के पहिये ठप हो गए हैं।

टायरों के घिसने और स्टेपनी टायर नहीं होने के कारण बीते एक माह से केवल नजदीकी क्षेत्र तक ही सेवा का संचालन हो रहा है। कई दिनों से खुशियों की सवारी जिला अस्पताल परिसर पर खड़ी है। इसके अलावा आपातकालीन 108 सेवा भी टायरों की कमी के कारण कई बार खड़ी हो चुकी है।

गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल में प्रसव से पूर्व और उसके बाद घर छोड़ने के लिए चलाई जा रही खुशियों की सवारी बस किसी तरह जुगाड़बाजी करके चलाई जा रही है। यही हाल 108 सेवा का भी है। गर्भवती महिलाओं के अलावा गंभीर मरीजों को सेवा का संचालन ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्हें अपने निजी संसाधनों से अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ.डीएल शाह का कहना है कि खुशियों की सवारी और आपातकालीन सेवा के लगातार संचालन के लिए संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed