{"_id":"538ea6da9962079b8e522ed5c7a139d3","slug":"result-flaws-in-fierce-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट में खामियों को भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट में खामियों को भड़के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में मुख्य परीक्षा 2015 के रिजल्ट में तमाम त्रुटियों को लेकर छात्र भड़क गए हैं। बुधवार को छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना था कि मुख्य परीक्षा के अंकपत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों का अंबार लगा है। जबकि कई छात्र छात्राओं के अंकपत्र महाविद्यालय में नहीं पहुंच पाए हैं। जिस कारण उन्हें आगामी कक्षाओं में प्रवेश के लिए दिक्कते पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में सभी छात्रों के अंकपत्र महाविद्यालय में उपलब्ध कराने की मांग उठाते हुए चेतावनी दी गई हैं कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया गया तो छात्रों को मजबूर होकर आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। कुलपति को ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष मनोज महर, महासचिव योगेश पुनेठा, विक्रम डबराल, संजय चौहान, अमित गोस्वामी, नानू बोहरा, सुमन भंडारी, मीरा जोशी, अनुराग सिंह, नीरज खर्कवाल, अभिषेक गंगोला, कमल रावत, कमल जोशी, मनोज तड़ागी, लता जोशी, नेहा महर, गौरव पांडेय आदि छात्र छात्राएं शामिल रही।
विज्ञापन